पूर्व-मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने BJP छोड़ी, बोले-मेरा बीजेपी में दम घुट रहा था, मेरे लायक ही नहीं थी यह पार्टी. मालवीय ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जाने की गलती स्वीकार करते हुए लिखित में कांग्रेस में शामिल होने का आवेदन भी दिया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने फैसला दिल्ली नेतृत्व पर छोड़ा है।

भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार का नारा दिया गया, लेकिन जिस तरह का सहयोग और काम आगे बढ़ने चाहिए थे, वह देखने को नहीं मिला. उन्होंने कहा कि वे चाहते थे कि उनके द्वारा शुरू किए गए विकास कार्य रुके नहीं, लेकिन भाजपा में रहते हुए उन्हें संतुष्टि नहीं मिली. बीएपी को लेकर उन्होंने कहा कि विकास वही कर सकता है जो सत्ता में होता है. उनके मुताबिक आने वाले कई दशकों तक बीएपी के सत्ता में आने की संभावना नहीं है, ऐसे में क्षेत्र के विकास के लिए सरकार के साथ होना जरूरी है. महेंद्रजीत सिंह मालवीय की कांग्रेस में वापसी से वागड़ की राजनीति में समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं, खासकर निकाय चुनाव से पहले इसे अहम माना जा रहा है.