PHD मंत्री श्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने के लिए राजीविका मिशन के तहत ‘‘लखपति दीदी योजना‘‘ का विस्तार किया है। अब महिलाओं को 1.5 प्रतिशत ब्याज पर एक लाख रुपये का लोन मिल रहा है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण देश का आर्थिक आधार है। विकसित भारत/2047 को पूरा करने के लिए भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नारी शक्ति की भूमिका बहुत अहम है। महिला सशक्तिकरण की हमारी योजनाओं से उनके जीवन में नया बदलाव आ रहा है।

श्री चौधरी राजसखी मेला-2026 के तहत आयोजित कार्यक्रम में सोमवार को टोंक जिला में राजीविका की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने राजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 8 करोड़ रुपये से अधिक की राशि के चैक वितरित किए।

श्री चौधरी ने जिले में राजीविका की महिलाओं को आर्थिक मजबूती देने के लिए जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल द्वारा किए गए नवाचार ‘‘डीएम विद दीदीज‘‘ की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय पर राजीविका मार्ट का कांॅसेप्ट, श्री कल्याण जी मंदिर डिग्गी में महिलाओं की आजीविका वृद्धि के लिए दुकान उपलब्ध कराने से लखपति दीदी के उत्पादों को व्यापक बाजार और आय के नये अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने इसके लिए अपनी और से 50 लाख रुपये की घोषणा की।

कैबिनेट मंत्री ने राज सखी मेले का अवलोकन कर महिलाओं का उत्साह वर्धन किया-

कैबिनेट मंत्री श्री कन्हैया लाल चौधरी ने राज सखी मेले में राजीविका के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाई गई स्टॉल का अवलोकन किया। साथ ही महिलाओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि उनके द्वारा निर्मित उत्पाद दिल से रची हाथों से सजी कला का बेहतरीन उदाहरण दिया। उन्होंने इस कला से ज्यादा से ज्यादा राजीविका की महिलाओं को प्रशिक्षित करने के लिए कहा, ताकि अन्य महिलाए भी समूह से जुड़कर आगे बढ़ सके। इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूह को महिला निधि बैंक से 1.5 प्रतिशत की ब्याज दर पर कार्य की सुगमता के लिए खरीदी गई स्कूटी की चाबी सौंपी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *