राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने राजस्थान के पूर्व राज्यसभा सांसद श्री ज्ञानप्रकाश पिलानिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति एवं उनके परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

former-dgp-mp-dr-gyan-prakash-pilania-passed-away


मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व राज्यसभा सांसद श्री ज्ञानप्रकाश पिलानिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका निधन प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। राज्यसभा सांसद रहते हुए श्री पिलानिया ने लोकतांत्रिक मूल्यों को समृद्ध बनाते हुए श्रेष्ठ संसदीय परंपराएं स्थापित कीं। पूर्व पुलिस महानिदेशक के रूप में उनकी सेवा भी पुलिस कार्मिकों के लिए प्रेरणास्रोत रही है। मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने दिवंगत पुण्यात्मा को अपने परम धाम में स्थान देने व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *